Begin typing your search above and press enter to search.
जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप...
इस घटना ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

MP News : ग्वालियर। ग्वालियर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान महोवा निवासी मनोज दयाराम के रूप में हुई है, जो पास्को एक्ट के तहत सजा काट रहा था। जेल प्रबंधन के अनुसार, कैदी की तबीयत रिहाई की रात अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
MP News : फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनोज की जेल के अंदर हत्या की गई है। इस घटना ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


