Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
स्कूल के पास युवक-युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जुटी जांच में...
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

CG News : सक्ती। जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहर मिडिल स्कूल के पास एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक शक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवानी का निवासी है, जबकि युवती झरना गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के मुंह से झाग निकलता देख लोगों ने इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी।
CG News : बता दें कि यह घटना रात की बताई जा रही है, जिसे ग्रामीणों ने सुबह देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए शक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, हत्या है, या फिर कोई दुर्घटना।
CG News : पुलिस का कहना है कि वह इस घटना को लेकर हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। दोनों युवक-युवती बाइक से कहां जा रहे थे और उनके मुंह से झाग निकलने का कारण क्या है, इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए फॉरेंसिक जांच की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


