Begin typing your search above and press enter to search.
Suspend : शासन का चला हंटर, नायब तहसीलदार और कई पटवारी सस्पेंड...
लखेश्वर प्रसाद वर्तमान में बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।

Suspend : रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर के सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने के बाद कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। भूमि अधिग्रहण के दौरान निजी भूमि स्वामियों को वास्तविक मुआवजे से अधिक राशि का भुगतान कर अवैध लाभ पहुंचाने और सरकार को आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
Suspend : शासन ने इस मामले में गोबरा नवापारा, रायपुर के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। लखेश्वर प्रसाद वर्तमान में बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उनका निलंबन आदेश सीधे राजस्व मंत्रालय से जारी किया गया है।
Suspend : इसके अलावा, तत्कालीन हल्का पटवारी क्रमांक 49 जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल और लेखराम देवांगन को भी निलंबित किया गया है। इनकी निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


