Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Suspend : भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर सरकार की सख्त कार्रवाई, 25 जेल अधिकारी सस्पेंड...

सरकार ने यह कदम जेलों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उठाया है।

Suspend : भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर सरकार की सख्त कार्रवाई, 25 जेल अधिकारी सस्पेंड...
X

Suspend : चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 25 जेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई में 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और अन्य जेल कर्मचारी शामिल हैं। सरकार ने यह कदम जेलों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उठाया है।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, विभिन्न जेलों से भ्रष्टाचार और ड्रग्स तस्करी की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। जेलों में ड्रग्स की आपूर्ति और संगठित अपराधों को बढ़ावा देने में कुछ अधिकारियों की संलिप्तता की जांच के बाद यह कदम उठाया गया। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई जेलों की कार्यशैली में सुधार, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस कदम से जेल अधिकारियों में जवाबदेही बढ़ेगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीरता से करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू से ही नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। इस कार्रवाई को उनकी इस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। हाल ही में, 26 जून 2025 को पंजाब सरकार ने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इसका उद्देश्य नशे के नेटवर्क को ट्रैक करने और उसे जड़ से उखाड़ने में मदद करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire