Create your Account
Suspend : मुख्य नगर पालिका अधिकारी सस्पेंड, अपर सचिव ने किया आदेश जारी, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 02 Jan, 2025
जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के अपर सचिव ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया।
Suspend : दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को उनके खिलाफ फर्नीचर खरीदी और रिनोवेशन कार्य में अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके कोण्डागांव में पदस्थ रहते हुए की गई अनियमितताओं को लेकर की गई है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के अपर सचिव ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया।
Suspend : बता दें कि भूपेन्द्र वार्डेकर पर आरोप था कि उन्होंने कोण्डागांव नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य और फर्नीचर क्रय में गंभीर अनियमितताएँ कीं, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आती हैं। इसके बाद, राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया है। निलंबन अवधि के दौरान, उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: Shakira की 16 साल बाद FIFA में फिर वापसी, वर्ल्ड कप 2026 का एंथम 'दाई दाई' रिलीज, इंटरनेट पर कर रहा ट्रेंड
- 2. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 3. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
- 4. CG Police Suspended : “राधे-राधे” बोलकर जेब में रखे 50 हजार, रिश्वत लेते प्रहरी का VIDEO वायरल, जेल अधीक्षक ने किया निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

