Breaking News
:

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद

मणिपुर

उखरुल। मणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। IED विस्फोट और गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए।


शांगशाक के पास हुआ हमला हमला

शांगशाक के पास नुंगशांग कोंग गांव के समीप हुआ। 40 असम राइफल्स का काफिला पुलिस स्टेशन की ओर जा रहा था। रास्ते में लगाए गए IED ब्लास्ट के बाद भारी गोलीबारी हुई।


मृतकों की पहचान

शहीद जवानों की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के रूप में हुई। दोनों काफिले की गाड़ी चला रहे थे। घायल होने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके से एक बिना फटा IED भी बरामद किया गया। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।


राज्यपाल और गृह मंत्री की निंदा

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले शांति और सुरक्षा की कोशिशों को कमजोर नहीं कर सकते।


मणिपुर में जारी हिंसा

मणिपुर में मई 2023 से मेइतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है। अब तक 260 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us