Top
Begin typing your search above and press enter to search.

SushasanTihar : #CGkaSushasanTihar की धूम, CM साय का सुशासन तिहार नंबर 1 पर ट्रेंड, करिगांव चौपाल ने जीता दिल...

यह आकस्मिक दौरा ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया और सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

SushasanTihar : #CGkaSushasanTihar की धूम, CM साय का सुशासन तिहार नंबर 1 पर ट्रेंड, करिगांव चौपाल ने जीता दिल...
X

SushasanTihar : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर #CGkaSushasanTihar हैशटैग 2704 पोस्ट्स के साथ देशभर में पहले पायदान पर ट्रेंड कर रहा है। तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई 2025 को सक्ती जिले के करिगांव में CM साय की चौपाल के साथ हुई, जहां उन्होंने पीपल के पेड़ तले ग्रामीणों से दिल खोलकर बात की। यह आकस्मिक दौरा ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया और सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

SushasanTihar : करिगांव में CM का सरप्राइज, गर्मजोशी से स्वागत-

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करिगांव में अचानक हेलीकॉप्टर से उतरकर सबको हैरान कर दिया। पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का वादा किया। गांव की महिलाओं ने तिलक और फूलों से उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद CM साय कोरबा जिले के मदनपुर समाधान शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अभियान का लक्ष्य शासन की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना और पात्र लोगों को लाभ सुनिश्चित करना है।

SushasanTihar : सुशासन तिहार: शासन और जनता का अनूठा मेल-

8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक चलने वाला सुशासन तिहार का तीसरा चरण गांव-गांव में समाधान शिविरों के जरिए जनता की समस्याओं को हल कर रहा है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, और कृषि से जुड़े आवेदनों का तुरंत निराकरण इस अभियान की खासियत है। CM साय ने कहा, “यह तिहार सिर्फ योजनाओं का लाभ देने का मंच नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास की डोर को मजबूत करने का उत्सव है।” सोशल मीडिया पर इसे ‘जनता का सुशासन पर्व’ बताकर लोग CM साय की तारीफ कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire