Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sushasan Tihar : बलौदाबाजार जिले के बलदाकछार पहुंचा सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर,तिलक लगाकर स्वागत, ग्रामीणों से कर रहे मुलाकात

सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

Sushasan Tihar : बलौदाबाजार जिले के बलदाकछार पहुंचा सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर,तिलक लगाकर स्वागत, ग्रामीणों से कर रहे मुलाकात
X

Sushasan Tihar: रायपुर/बलौदा बाजार। जनता की समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन तिहार 5वें दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

Sushasan Tihar: बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

Sushasan Tihar: सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा, कवर्धा और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire