Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sushasan Tihar : सीएम विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा दौरा, गांव मुलेर में ग्रामीणों से की सीधी बात, योजनाओं का लिया जायजा

सीएम साय ने गांव में इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Sushasan Tihar : सीएम विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा दौरा, गांव मुलेर में ग्रामीणों से की सीधी बात, योजनाओं का लिया जायजा
X

Sushasan Tihar : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुशासन तिहार के तहत दंतेवाड़ा जिले के सुदूर गांव मुलेर का दौरा किया। इस औचक दौरे का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेना और ग्रामीणों से सीधा संवाद करना था। सीएम साय ने गांव में इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Sushasan Tihar : मुख्यमंत्री का गांव में पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें महुआ और आम के पत्तों से बना हार और गौर मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सीएम ने गांव की आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटकर उनका मन जीता। इसके साथ ही उन्होंने गांव की राशन दुकान का दौरा कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Sushasan Tihar : सीएम साय ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के प्रभाव और उनसे मिल रहे लाभों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire