Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sushasan Tihar : सीएम साय बोले- अच्छा काम करने वाली सरकार जनता के बीच जाने से नहीं डरती...

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानी।

Sushasan Tihar : सीएम साय बोले- अच्छा काम करने वाली सरकार जनता के बीच जाने से नहीं डरती...
X

Sushasan Tihar : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के आदिवासी ग्राम आमागोहन में समाधान शिविर में हिस्सा लिया। ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल देखकर सीएम साय ने कहा, जो सरकार अच्छा काम करती है, वही जनता के बीच जाने की हिम्मत रखती है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड है, जो योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को दर्शाता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानी।

Sushasan Tihar : मोदी की गारंटी पूरी, योजनाओं का लाभ-

सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ साल में मोदी की गारंटी के तहत किए वादों को पूरा किया। 18 लाख सीएम आवास स्वीकृत किए गए, जिसमें दुर्ग और अंबिकापुर में 3-3 लाख मकान दिए गए। नक्सल क्षेत्रों में आत्मसमर्पित परिवारों और पीएम जनमन योजना के तहत भी आवास दिए जा रहे हैं। किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और 2 साल का बकाया बोनस दिया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई। रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की गई।

Sushasan Tihar : अटल डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत-

सीएम ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। 1460 पंचायतों में यह सुविधा चालू है, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग, जाति, निवास जैसे दस्तावेज गांव में ही मिल रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए जमीन रजिस्ट्री के साथ नामांतरण प्रक्रिया को एक घंटे में पूरा करने की व्यवस्था की गई है।

Sushasan Tihar : आमागोहन में नई घोषणाएं-

सीएम साय ने बेलगहना में कॉलेज, आमागोहन में 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन और सामुदायिक भवन की घोषणा की। उन्होंने 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों महिमा पटेल, स्नेहा सेन, वर्षा पाण्डेय को सम्मानित किया और पीएम आवास के हितग्राहियों को चाबी सौंपी। बिहान महिला समूहों, सहकारिता, उद्यान, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को सामग्री और राशि वितरित की गई।

Sushasan Tihar : 2265 में 2212 आवेदनों का निराकरण-

आमागोहन क्लस्टर के 11 गांवों से 2265 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2212 का निराकरण किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन लाल साहू ने कहा कि ब्ड साय छोटे गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

Sushasan Tihar : हितग्राहियों ने साझा किया अनुभव-

पीएम आवास हितग्राही छोटे लाल ने बताया कि पक्का मकान मिलने से बारिश और सांप-बिच्छू का डर खत्म हुआ। महतारी वंदन योजना की विमला बाई ने कहा कि 1000 रुपये मासिक राशि से उनकी नतनी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोला। च्ड जनमन हितग्राही दिलेशरी खुसरो ने आयुषमान कार्ड से 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा की सराहना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire