Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sushasan Tihar 2026 : जिला अस्पताल को मिली हाईटेक सौगात, मुख्यमंत्री साय ने शुरू की अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Sushasan Tihar 2026 : जिला अस्पताल को मिली हाईटेक सौगात, मुख्यमंत्री साय ने शुरू की अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा
X

Sushasan Tihar 2026 : सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर सूरजपुर जिला चिकित्सालय को बड़ी स्वास्थ्य सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

करीब 449.99 लाख रुपये की लागत से स्थापित यह सुविधा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सीजीएमएससी और मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

अब सूरजपुर में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच-

नई सीटी स्कैन सुविधा से जिले की लगभग 9 लाख से अधिक आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब सड़क दुर्घटनाओं में हेड इंजरी, ब्रेन हेमरेज, खून का थक्का, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक, छाती संक्रमण, पेट संबंधी गंभीर बीमारियां और मिर्गी जैसी जटिल बीमारियों की जांच जिला अस्पताल में ही हो सकेगी।

अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को अंबिकापुर रेफर किया जाता था, जिससे समय और पैसों दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। नई मशीन लगने से मरीजों को तेज और सस्ती जांच सुविधा उपलब्ध होगी।

24 घंटे मिलेगी सुविधा-

जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की 24×7 टीम भी तैनात की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे मरीजों को लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और निजी जांच केंद्रों पर निर्भरता भी कम होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire