Create your Account
Sushasan Tihar 2025 : CM विष्णुदेव साय का धमतरी के रुद्री गांव में दौरा, जनता की समस्याओं का लिया जायजा
Sushasan Tihar 2025 : धमतरी। छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का अंतिम दिन आज धमतरी जिले के रुद्री गांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सीएम साय ने रुद्री गांव में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।
पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस शिविर में रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल का दौरा किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जनता से फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी और प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे।
‘सुशासन तिहार’ अभियान 5 मई से शुरू हुआ था, जिसके तहत मुख्यमंत्री किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंचकर समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे स्थानीय प्रशासन और जनता को मुख्यमंत्री के आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी। यह अभियान सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
- 2. Food Poisoning: तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
- 3. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिली 3000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त, विजेता को मिलेगा 2.50 लाख रुपए का पुरस्कार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

