Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sushasan Tihar 2025 : सीएम साय ने भैंसा में दी विकास की सौगात, 110 हितग्राहियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी...

यह अभियान 29 मई से 12 जून तक पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

Sushasan Tihar 2025 : सीएम साय ने भैंसा में दी विकास की सौगात, 110 हितग्राहियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी...
X

Sushasan Tihar 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में हिस्सा लिया और ग्रामीणों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और अब तक 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।” उन्होंने बताया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के तहत जोड़ा जाएगा। शिविर में हितग्राहियों को सौंपे गए मकानों की चाबियां न केवल आवास का प्रतीक हैं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की गारंटी भी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने भैंसा और आसपास के क्षेत्रों के लिए 3.5 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें भैंसा में 75 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 75 लाख की लागत से हाईस्कूल भवन, पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार, हायर सेकेंडरी स्कूल और तीन अतिरिक्त कक्षों के लिए 24 लाख रुपये, अहाता और शेड निर्माण व नवीन पुलिस चौकी भैंसा में स्थापना की घोषणा की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire