Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Susasan Tihara:चंदागढ़ में अचानक उतरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद

Susasan Tihara: रायपुर/जशपुर। सुशासन तिहार के तीसरे दिन रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा है।

Susasan Tihara:चंदागढ़ में अचानक उतरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद
X

Susasana Tihara: रायपुर/जशपुर। सुशासन तिहार के तीसरे दिन रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा है। चंदागढ़ पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे।

Susasana Tihara: सरकार की योजनाओं और आम लोगों की समस्या जानने मुख्यमंत्री का उड़नखटोला अचानक प्रदेश के किसी गांव में उतरेगा। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की की समस्या सुनेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के साथ ही जिले के अधिकारियों को वहां पहुंचने के कुछ देर पहले ही सूचना मिलेगी।

Susasana Tihara: राज्य सरकार ने 1 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

Susasana Tihara: योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे मुख्यमंत्री

सुशासन तिहार के तीसरे दिन से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाएंगे। बताया गया है कि वे उस जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि जिस जिले में मुख्यमंत्री जाएंगे वहां पर रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। सभी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कहा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire