Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Surrender : हिंसा का रास्ता छोड़कर 16 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति ने किया सरेंडर...

आत्मसमर्पण के बाद उन्हें पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।

Surrender : हिंसा का रास्ता छोड़कर 16 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति ने किया सरेंडर...
X

Surrender : कोंडागांव। जिले में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीतियों के चलते एक और नक्सल दंपत्ति ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। 16 लाख रुपये के इनामी नक्सल दंपत्ति रैसिंग कुमेटी और उनकी पत्नी पुनाय आचला ने कोंडागांव पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Surrender : बता दें कि रैसिंग कुमेटी और पुनाय आचला पर कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, और नारायणपुर जिलों में हुई कई नक्सल घटनाओं में संलिप्तता के लिए 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान दंपत्ति ने बताया कि माओवादी संगठन की “खोखली विचारधारा” और भीतर चल रहे शोषण से वे तंग आ चुके थे। साथ ही, सुरक्षा बलों के एंटी-नक्सल ऑपरेशंस ने उन पर भारी दबाव बनाया था।

Surrender : कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रैसिंग और {पुनाय} ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि यह दंपत्ति कई नक्सल हमलों, आईईडी विस्फोटों, और अन्य हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। आत्मसमर्पण के बाद उन्हें पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire