Surajpur Murder Case : क्या अपराध रोकने की कीमत पुलिसकर्मियों को अपने परिवार की जान देकर चुकानी होगी?
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले का कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या की है।
Surajpur Murder Case : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के विधानसभा प्रतापपुर में प्रदेश के मुखिया का आगमन होने से पहले एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें जिला बदर का आरोपी एक पुलिस वाले पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, तो वहीं एक पुलिसकर्मी की पत्नी व बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना प्रदेश के लिए बड़ी घटना में से एक है। इस घटना को लेकर पूरा शहर आक्रोशित है और आरोपी के विरुद्ध एनकाउंटर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर पूरा शहर बंद रहा, वहीं पुलिस भी गहमा-गहमी के माहौल में दिखी। एक तरफ जहां प्रधान आरक्षक अपनी पत्नी व बच्ची का शव देखकर बेहोश हो गया तो वही पूरा शहर इस मामले के बाद आक्रोश की अग्नि में जनता दिखा।
Surajpur Murder Case : प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा अभी जारी ही थी और विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न लगातार उठा ही रहा था इस बीच सरगुजा संभाग साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह संभाग के सूरजपुर जिले से ऐसी खबर उस दिन सामने आई जिस दिन मुख्यमंत्री का आगमन भी सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में होने जा रहा था। उनके आगमन से ठीक पहले 13 अक्टूबर की रात से यह मामला सामने आया। 13 अक्टूबर की रात जहां मानसिक रोगी जैसा खूंखार अपराधी कुलदीप साहू ने रात लगभग 9 बजे एक पुलिसकर्मी हेमंत सोनवानी पर उबलता हुआ गरम तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया, इस समय पुलिस वाले आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे थे कि आरोपी तीन-चार पुलिस वालों को पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
Surajpur Murder Case : पुलिस वाले बच गए और उसका पीछा करने लगे, पुलिस जहां उसको ढूंढ रही थी कि इस बीच एक और घटना रात के 12 बजे पता चला जब सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ तालिब शेख घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी व बच्चों को उठाकर ले गया है और पूरा घर खून से सना था। घर की हालत देखकर तालिब शेख तत्काल अपने थाना को सूचना दिया और उसके बाद से फिर आरोपी को खोजते-खोजते सुबह हो गई। सुबह प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी का शव शहर ग्राम पीड़ा के पास मिला रास्ते के एक तरफ जहां पत्नी का शव था, तो वहीं दूसरी तरफ बेटी का शव। पुलिस घटनास्थल व घर से जो भी सबूत बरामद हुए उसे ले आई, साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी पूरे मामले की जांच बारीकी से करने में जुट गई है। वहीं पीएम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Surajpur Murder Case : क्या कानून व्यवस्था को बनाना ही पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा?
जिस पुलिसकर्मी के साथ यह घटना हुई वह पुलिसकर्मी कुछ दिन पहले उसके आरोपी भाई व चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चाचा जहां कबाड़ी है तो वहीं भाई ने एक व्यक्ति को छत से धकेल दिया था, जिसमें वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी शिकायत पर हत्यारे आरोपी का आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस बात की खुलना पुलिस वालों से रखने वाला आरोपी जो जिला बदर भी था अचानक भाई के जेल जाने के बाद पुलिस वालों को मौत के घाट उतारने की तैयारी से आया था।
Surajpur Murder Case : घटना के बाद अशांत हुआ शहर-
14 अक्टूबर सुबह को जैसे ही प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी के शव मिलने की जानकारी आई एक बार पूरे प्रदेश में पुनः कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई की क्या वाकई नई सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर असफल साबित हो रही है? कानून व्यवस्था सम्हाल पाने में वह असमर्थ साबित हो रही है। वैसे 14 अक्टूबर को सुबह सुबह जो खबर सूरजपुर जिले से सामने आई उसके बाद तो यह प्रश्न उठना भी था, जो उठा भी, वहीं दिन जैसे जैसे बीतता गया वैसे वैसे सूरजपुर जिले के जिला मुख्यालय में हलचल बढ़ती रही शांत एक शहर में आक्रोश उबाल खाता रहा वहीं आगजनी सहित अधिकारियों पर हमले भी लोगों ने किए और कहीं न कहीं अपने आक्रोश को शहर वासियों ने जाहिर किया।
Surajpur Murder Case : मामला एक जिला बदर के आरोपी से जुड़ा हुआ था जिसकी दो दिनों की गतिविधि पर नजर रख रही और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही पुलिस को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ा और जिला बदर के आरोपी को पकड़ने निकली पुलिस टीम के एक सदस्य की पत्नी बेटी की हत्या की खबर सामने आई और शव घर से 5 किमी दूर बरामद हुआ। माना जा रहा है की पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी बेटी की हत्या जिला बदर के आरोपी ने ही की है और उसने ही पुलिस को एक चेतावनी देने का प्रयास किया है और उसके प्रयास में दो मासूम जाने चलीं गईं।
Surajpur Murder Case : वैसे अभी पुलिस को शक है की जिला बदर के आरोपी ने ही पुलिसकर्मी की पत्नी पुत्री की हत्या की है और कुछ घंटे पूर्व उसके द्वारा एक पुलिस कर्मी के ऊपर खौलता हुआ तेल डाला गया था बाद में कुछ पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी भी चढ़ाने का प्रयास उसके द्वारा किया गया था वहीं जब पूरी कोतवाली की पुलिस टीम आरोपी को ढूंढ रही थी तभी एक बड़ी ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आई जिसने जिले को तो दहलाया ही वहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया।
Surajpur Murder Case : सड़क पर उतरी जनता-
कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी की हत्या मामले में सूरजपुर नगर की जनता सडकय् पर उतर आई है। गुस्साए लोगों ने नगर बंद का ऐलान कर दिया है। घटना से आक्रोशित भीड़ ने दोपहर सवा 12 बजे आरोपी कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने पहुंची,लेकिन भीड़ ने उसे रोक दिया।
Surajpur Murder Case : एसडीएम भी हुए आक्रोशित जनता के शिकार-
डबल मर्डर से आक्रोशित जनता द्वारा आरोपी कुलदीप साहू का घर फूंके जाने की खबर पर सूरजपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया तथा आरोपी के घर में लगी आग बुझाने देने को कहा। इससे गुस्साए लोगों ने एसडीएम पर ही हमला कर दिया। उन्होंने एसडीएम की पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान किसी तरह जान बचाकर एसडीएम भागते हुए थाने पहुंचे।
Surajpur Murder Case : इन दो मासूम की गई जान-
गौरतलब है कि सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख नगर के रिंग रोड महगवां स्थित किराए के मकान में प्रथम मंजिल पर पत्नी मेहू फैज 38 वर्ष व 12 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रहते हैं। रविवार की रात वे ड्यूटी पर थे। रात को वे जब घर पहुंचे तो पत्नी व बेटी गायब थे,घर में चारों ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे। किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पत्नी व बेटी की खोजबीन शुरु की गई। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का रातभर पता नहीं चला। सोमवार की सुबह दोनों का शव सूरजपुर नगर से करीब 4 किमी दूर ग्राम पीढ़ा स्थित खेत के नालीनूमा गड्ढे में पड़ा मिला। पत्नी का शव सडकय् के इस किनारे गड्ढे में जबकि बेटी का शव सड़क के दूसरी ओर गड्ढे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला।
Surajpur Murder Case : आदतन कुख्यात बदमाश ने की है हत्या-
बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले का कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि आरक्षक घनश्याम सोनवानी के ऊपर खौलता हुआ तेल उड़लने के बाद शुरु हुए विवाद के बाद तालिब शेख समेत अन्य पुलिसकर्मी उसकी खोजबीन में लगे थे। तालिब शेख ने उसे पकडऩे की कोशिश भी की थी। इस विवाद के बाद बदमाश कुलदीप साहू रात में ही प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान में ग्राम महगवां पहुंचा और प्रथम मंजिल पर स्थित घर का दरवाजा तोड़कर घुसा। यहां उसने चाकू व तलवार ने पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या कर दी और दोनों की लाश अपनी चारपहिया गाड़ी में डालकर शव को ग्राम पीढ़ा में फेंक दिया।
Surajpur Murder Case : आरोपी के एनकाउंटर व फांसी की उठ रही मांग-
आरोपी के कृत को लेकर जनता में खूब आक्रोश देखने को मिला, जनता सड़कों पर उतर गई और इस घटना को लेकर आक्रोश में वह जलती रही, जहां पूरा शहर को बंद कर दिया गया वहीं आरोपी के घर को भी भीड़ ने आग में तब्दील कर दिया, साथ ही उसके गोदाम को भी जला दिया। अभी भी आक्रोशित लोग थाना के सामने डटे हुए हैं और हत्यारे को फांसी देने से लेकर जहां दिखे वहां एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं।

