Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Surajpur Murder Case : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार...

तेल से जलाने की घटना के बाद कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

Vpb
Surajpur Murder Case :  पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार...
X
Surajpur Murder Case : सूरजपुर। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी के दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी आदतन अपराधी कुलदीप साहू और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल हैं। इन पांचों ने मिलकर इस भयावह हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। मामले का खुलासा सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने किया है।



Surajpur Murder Case : बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी इलाके में प्रधान आरक्षक तालिब शेख के साथ आदतन अपराधी कुलदीप साहू की बहस हुई। कुलदीप ने कहा, “तुम्हारी पुलिस ने मेरा जीना हराम कर रखा है।” जवाब में आरक्षक तालिब ने कहा कि वह केवल एक आरक्षक हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार ही काम करते हैं। इस बहस के बाद कुलदीप ने गुस्से में आकर होटल में रखी कढ़ाई से खौलता तेल उठाया और आरक्षक पर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गया। घायल आरक्षक को तत्काल इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।


Surajpur Murder Case : तेल से जलाने की घटना के बाद कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। कुलदीप ने भागते समय सूरजपुर के महगंवा इलाके में स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इस दौरान तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब तालिब घर पहुंचे, तो उन्होंने वहां खून फैला हुआ देखा और पत्नी व बेटी को गायब पाया। घर के बाहर चाकू मिला, जिससे अंदेशा हुआ कि कुछ भयंकर घटित हो चुका है।


Surajpur Murder Case : पुलिस द्वारा की गई गहन खोजबीन के बाद तालिब शेख की पत्नी और बेटी के शव शहर से 5 किलोमीटर दूर मिले। हत्या की क्रूरता और आरोपियों के संगठित प्रयास ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Surajpur Murder Case : सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराध पुलिस की सतर्कता और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के चलते खुला है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire