Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Surajpur Incident : हत्यारों को पकड़ने पर 50,000, एनकाउंटर पर 1 लाख का ईनाम की घोषणा...

दीवान ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर कोई आंच आएगी, तो वे शांत नहीं बैठेंगे

Surajpur Incident : हत्यारों को पकड़ने पर 50,000, एनकाउंटर पर 1 लाख का ईनाम की घोषणा...
X
Surajpur Incident : रायपुर। सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और उनकी बेटी की तलवार से हत्या ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। इस नृशंस घटना के बाद पूरे सूरजपुर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।


Surajpur Incident : बता दें कि इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करते हुए आजाद जनता पार्टी और संयुक्त पुलिस के संयोजक उज्जवल दीवान ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने अपराधियों को पकड़ने वाले को 50,000 रुपये और यदि किसी ने एनकाउंटर किया तो उसे 1 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Surajpur Incident : उज्जवल दीवान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, जब पुलिस और उनके परिवार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसे जंगल राज में आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सूरजपुर में हवलदार की पत्नी और बेटी के हत्यारों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में संयुक्त पुलिस परिवार को इकट्ठा होने का आह्वान किया है।


Surajpur Incident : दीवान ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर कोई आंच आएगी, तो वे शांत नहीं बैठेंगे और जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। यह घोषणा सुरजपुर के लोगों के लिए एक नई उम्मीद बनकर आई है, जो इस दुखद घटना के बाद सुरक्षा और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire