Begin typing your search above and press enter to search.
सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, क्रिप्टोकरेंसी प्रमोट करने वाला वीडियो हुआ अपलोड

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय का आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने चैनल पर अमेरिका स्थित कंपनी रिपल लैब्स की क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले वीडियो अपलोड किए हैं। इस चैनल पर एक वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई, जिसका शीर्षक था, "ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल ने SEC के $2 बिलियन के जुर्माने पर प्रतिक्रिया दी! XRP मूल्य भविष्यवाणी।"
सुप्रीम कोर्ट का यह चैनल संविधान पीठों के समक्ष मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों की लाइव सुनवाई के लिए इस्तेमाल होता है। 2018 में तत्कालीन CJI यूयू ललित के नेतृत्व में कोर्ट ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि सभी संविधान पीठ की सुनवाई की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी समस्याएं आई हैं। सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने मामले को राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) को सौंप दिया है।
चैनल पर हाल ही में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई का भी लाइव-स्ट्रीम किया था। हालांकि, हैकर्स ने पिछले सुनवाई के वीडियो को प्राइवेट कर दिया है। इस चैनल पर 200,000 से अधिक सब्सक्राइबर है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


