Create your Account
Supreme Court Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Supreme Court Judge: नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्वारा जारी ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026’ के तहत अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने पर कुल संख्या 38 हो जाएगी। सरकार का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में लगातार बढ़ते लंबित मामलों के कारण यह फैसला जरूरी हो गया था। नए जजों की नियुक्ति से मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और लोगों को जल्द न्याय मिल सकेगा।
अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह संशोधन ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में बदलाव के तहत किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में चार नए जजों के पद बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 की गई थी। नए बदलाव को न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 3. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

