Create your Account
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन और न्यायाधीश, कॉलेजियम की सिफारिशों पर राष्ट्रपति की मुहर
Supreme Court: नई दिल्ली। कॉलेजियम की सिफारिशों पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
Supreme Court: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उनकी नियुक्ति की की जानकारी दी। मेघवाल ने बताया,भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी। नियुक्तियों से संबंधित फाइलें बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंचीं थीं जिसके बाद उन्हें मंजूरी मिल गई है। उनकी नियुक्तियों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 हो गई।
Related Posts
More News:
- 1. TMC Congress Merger: 'बेबुनियाद अफवाहें...', कांग्रेस ने TMC के विलय की अटकलों को किया खारिज
- 2. CG Bribery News: पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
- 3. UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
- 4. CG Nikay Chunav Result: शिवनंदनपुर सहित तीन नगर पंचायतों में भाजपा की जीत, धुमका और पलारी में कांग्रेस का कब्जा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

