Create your Account
Super Blue Moon: रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून
- VP B
- 19 Aug, 2024
सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा।
नई दिल्ली। Super Blue Moon: देश में सोमवार को जब रक्षाबंधन का त्यौहार बनाया जा रहा होगा उसी रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा। सुपर ब्लूमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 90 फीसदी करीब आ जाता है और 14 फीसदी अधिक बड़ा दिखाई देता है।
Super Blue Moon: सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। खास बात है कि यह सुपर ब्लूमून कई देशों में 18 अगस्त को भी दिखाई देगा। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।
सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन
Super Blue Moon: सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।


Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 2. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 3. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
- 4. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

