Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sunita Williams Retirement: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का नासा से रिटायरमेंट, कितनी पेंशन और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं, यहां जानें सब कुछ

Sunita Williams Retirement

Vpb
Sunita Williams Retirement: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का नासा से रिटायरमेंट, कितनी पेंशन और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं, यहां जानें सब कुछ
X

Sunita Williams Retirement: नई दिल्ली: भारतीय मूल की प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से संन्यास ले लिया है। 27 वर्षों की लंबी सेवा के बाद उनका रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गया। नासा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। वर्तमान में सुनीता भारत यात्रा पर हैं और हाल ही में आईआईटी दिल्ली का दौरा किया। उनके पिता दीपक पंड्या गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन गांव के रहने वाले थे, जबकि मां उर्सुलिन बोनी पंड्या स्लोवेनियाई मूल की हैं। सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहियो में हुआ था।

Sunita Williams Retirement: सुनीता नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में शुमार हैं। उन्होंने 1998 में नासा जॉइन किया और तीन प्रमुख मिशनों में हिस्सा लिया। कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताकर उन्होंने रिकॉर्ड कायम किया, जो किसी महिला यात्री का सर्वाधिक समय है। नौ स्पेसवॉक में 62 घंटे 6 मिनट बिताने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है, जो महिलाओं में पहला और कुल मिलाकर चौथा सबसे बड़ा है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी हैं।

Sunita Williams Retirement: उनका पहला मिशन दिसंबर 2006 में स्पेस शटल डिस्कवरी से था। 2012 में उन्होंने आईएसएस की कमांड संभाली। आखिरी मिशन जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर से शुरू हुआ, जो केवल 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबी से करीब 9 महीने (286 दिन) तक खिंच गया। वह मार्च 2025 में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन से पृथ्वी लौटीं। उनके साथी बुच विलमोर ने पिछले साल गर्मियों में नासा छोड़ा था। नासा प्रशासक जेरेड आइजैकमैन ने कहा, "सुनी विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान में पायनियर रहीं। उनके नेतृत्व ने भविष्य के मिशनों को आकार दिया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया।"

Sunita Williams Retirement: सैलरी और पेंशन:

रिटायरमेंट से पहले सुनीता जीएस-15 ग्रेड पर थीं, जहां सालाना सैलरी करीब 1.20 से 1.30 करोड़ रुपये (लगभग 140-180 हजार डॉलर) थी। रिटायरमेंट के बाद उन्हें फेडरल एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (FERS) के तहत पेंशन मिलेगी, जो सेवा अवधि और औसत वेतन पर आधारित है। इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी स्कीम से मासिक लाभ मिलेगा।

Sunita Williams Retirement: सुविधाएं:

स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और थ्रिफ्ट सेविंग प्लान (TSP) की सुविधाएं जारी रहेंगी, जिसमें नौकरी के दौरान की बचत शामिल है। सुनीता का संन्यास अंतरिक्ष विज्ञान के एक युग का अंत है, लेकिन उनकी उपलब्धियां चंद्रमा और मंगल मिशनों को प्रेरित करेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire