Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sunita Williams: स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स की वापसी पर ISRO चीफ का बड़ा बयान, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसना चिंता की बात नहीं, एस्ट्रोनॉट्स के लिए स्पेस स्टेशन बिल्कुल सुरक्षित

भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 17 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं।

Vpb
Sunita Williams: स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स की वापसी पर ISRO चीफ का बड़ा बयान, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसना चिंता की बात नहीं, एस्ट्रोनॉट्स के लिए स्पेस स्टेशन बिल्कुल सुरक्षित
X
Sunita Williams: नई दिल्ली। भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 17 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। स्पेस स्टेशन से सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, जिसे लेकर इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है।


Sunita Williams: इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित जगह है। सोमनाथ ने बताया कि यह सिर्फ सुनीता विलियम्स का मामला नहीं है, बल्कि किसी भी अंतरिक्ष यात्री का हो सकता है। इस वक्त स्पेस स्टेशन पर 9 अंतरिक्ष यात्री हैं और सभी सुरक्षित हैं।


डॉ. सोमनाथ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इसरो को सुनीता के साहस पर गर्व है। उनके पास कई मिशन का अनुभव है और उन्होंने नए स्पेस व्हीकल की पहली फ्लाइट में हिस्सा लिया है। सुनीता ने अपने अनुभव के इनपुट का इस्तेमाल किया है, जिससे यह मिशन सफल हो सके। सोमनाथ ने यह भी बताया कि इसरो भी एक क्रू मॉड्यूल बना रहा है, और सुनीता के अनुभव का इससे काफी लाभ मिलेगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire