Create your Account
सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद
सुकमा। सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सुकमा जिले के पूवर्ती कैंप जगरगुंडा थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली जगरगुंडा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस का मानना है कि ये नक्सली इलाके में सक्रिय थे और शांति भंग करने की साजिश रच रहे थे। इस सफलता में सुकमा जिला बल, 150 वाहिनी और 201 कोबरा बटालियन की विशेष भूमिका रही, जिनकी मदद से यह ऑपरेशन सफल रहा।
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो इलाके में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में सहायक हो सकती है।
-173424643128227.webp)
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 4. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

