Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Sukma News : सुरक्षाबलों ने बाल नक्सली सहित 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद...
Sukma News : सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

Sukma News : सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ ने तीन नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक बाल नक्सली समेत तीन नक्सलियों को पकड़ा गया है।
Sukma News : बता दें कि सुकमा एसपी किरण चव्हाण और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में चलाए गए अभियान के तहत थाना चिंतलनार से 223 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ग्राम मुकरम और आस-पास के जंगल क्षेत्र में गई। अभियान के दौरान ग्राम मुकरम नाला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध की पहचान मड़कम बण्डी के रूप में हुई।
Sukma News : उसके कब्जे से 2 किलोग्राम का टिफिन बम बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि वह सुरपनगुड़ा मिलिशिया सेक्शन कमांडर के रूप में कार्यरत था और टिफिन बम को सुरक्षाबलों के मूवमेंट को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्लांट करने वाला था। मड़कम बण्डी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


