Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sukma News : भारी बारिश के बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर...

Sukma News : सुकमा। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

Sukma News : भारी बारिश के बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर...
X
Sukma News : सुकमा। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ग्रेहाउंड के जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया है।


Sukma News : बता दें कि मारे गए नक्सली की पहचान नल्लामारी अशोक उर्फ विजेंद्र के रूप में की गई है, जो 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली था। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मुठभेड़ स्थल से जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
वहीं बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुकमा से डीआरजी और तेलंगाना से ग्रेहाउंड्स पुलिस की टीम इस इलाके में सर्च अभियान पर निकली थी।


Sukma News : गुंडाला मंडल के दामरातोगु के जंगलों में भद्रादि कोततागुडेम मुलुगू जिले के सीमा पर हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 2 घंटे तक फायरिंग हुई। आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नल्लामारी अशोक उर्फ विजेंद्र को मार गिराया, जो लंबे समय से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय था और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा था। इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह शुरू होने से पहले इस नक्सली कमांडर के मारे जाने से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire