Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sukma Naxal Encounter: कुकानार में मुठभेड़, नक्सल कमांडर बमन सहित 2 माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं।

Sukma Naxal Encounter: कुकानार में मुठभेड़, नक्सल कमांडर बमन सहित 2 माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
X

Sukma Naxal Encounter: सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सल कमांडर सहित 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया। नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं।

इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है, बताया जा रहा है कि कई नक्सली इसी इलाके में शरण लिए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर पुसगुन्ना जंगल में मौजूद हैं, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर करीब 2 बजे जवान नक्सलियों के करीब पहुंचे तो नक्सली फायरिंग करने लगे।

इसके बाद पुलिस और डीआरजी के जवानों की तरफ से जवाबी एक्शन लिया गया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है। कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire