Begin typing your search above and press enter to search.
Sukma Naxal Attack: सुकमा के साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 2 घायल, एक की हालत गंभीर

Sukma Naxal Attack: सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला कर दिया। हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sukma Naxal Attack: हमले के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सली हमले में घायल हुए जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


