Create your Account
Sukma IED blast: जहां शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे वहां मिले 2 और IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज, ट्रैप के लिए माओवादियों ने कर रखी थी बड़ी प्लानिंग
- Pradeep Sharma
- 10 Jun, 2025
Sukma IED blast: सुकमा/कोंटा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया।
Sukma IED blast: सुकमा/कोंटा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए।
Sukma IED blast: असल में अफसरों को ट्रैप में फंसाने के लिए पोकलेन में आग लगाने के बाद उसके आसपास नक्सलियों ने दो IED प्लांट कर रखा था, जिसमें से एक पर ASP का पैर पड़ गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों के आईईडी निरोधक दस्ता ने दो और आईईडी बरामद किया है। आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है।

Sukma IED blast: बता दें, आज 10 जून को माओवादियों ने बस्तर बंद का आव्हान किया था, बंद से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली ब्लास्ट की साजिश रची थी। 8 जून की रात को माओवादियों ने कोंटा के डोंड्रा स्थित गिट्टी खदान में माइनिंग में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया।
Sukma IED blast: इस घटना के बाद घटना स्थल की छानबीन करने के लिए बीडीएस ( बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची। पोकलेन के पीछे करीब 2.5 किलो के प्रेशर आईईडी बम को बरामद किया। जिसके बाद सुरक्षित तरीके से आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- 4. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

