Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Sukma Crime : अलग-अलग घटनाओं में शामिल 6 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...
Sukma Crime : सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

Sukma Crime : सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के 3 घटना में शामिल में 6 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Sukma Crime : बता दें कि गिरफ्तार 5 नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में दिनांक 23 जून 2024 को सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट करने, जिसमें सुरक्षा बलो के 02 शहीद होने की घटना में शामिल रहे है। वहीं गिरफ्तार 1 नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प पुवर्ती में हमला करने की घटना में था शामिल रहा है। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के है निवासी।
Sukma Crime : नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201, 210 कोबरा वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई रही है। सुरक्षा बलों की इस सफलता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


