Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Suicide: ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने की AK-47 से खुद को मारी गोली, मौत

Vpb
Suicide: ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने की AK-47 से खुद को मारी गोली, मौत
X
कोरबा। Suicide: एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स Tripura Rifles के एक जवान ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स बटालियन को तैनात किया गया है।

Suicide: जानकारी के अनुसार त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल एक-47से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस के अलावा त्रिपुरा राइफल्स ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Suicide: फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आजाद राजस्थान का रहने वाला था।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire