Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Suicide : IIT कानपुर कैंपस में जूनियर टेक्नीशियन ने की सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

Suicide : IIT कानपुर कैंपस में जूनियर टेक्नीशियन ने की सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश
X

Suicide : कानपुर। कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के परिसर में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला कर्मचारी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान अंजू कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से संस्थान में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं। वे मूल रूप से झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली थीं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर कैंपस स्थित अपने रूम नंबर-102 में लौटी थीं। देर रात उन्होंने कथित तौर पर दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब उनकी सहकर्मी उन्हें ऑफिस चलने के लिए बुलाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर संस्थान प्रशासन को सूचना दी गई।

Suicide : दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

प्रबंधन के अधिकारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवती का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Suicide : कमरे से मिली निजी डायरी

जांच के दौरान कमरे से एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार डायरी में युवती ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लिखी थीं। बताया जा रहा है कि उनकी कुछ दिनों बाद सगाई होने वाली थी। पुलिस आत्महत्या के पीछे संभावित व्यक्तिगत या पारिवारिक कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire