Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Suicide: शराब की लत से परेशान हूं... रुमाल पर सुसाइड नोट लिखकर..
Suicide: मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के पदम नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर

खंडवा। Suicide: मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के पदम नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसनी अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह शराब की लत से परेशान था, जिसके कारण आत्महत्या कर लिया।
Suicide: पुलिस के अनुसार सिंघाड़ तलाई निवासी टेलर दीपक नामदेव ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके घरवाले भी घर में मौजूद थे, उन्हें सूचना मिली तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। परिवारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारा और पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार को मृतक का पीएम करवाया गया।
Suicide: पदम नगर थाने एसआई वीरेंद्र अहिरवाल ने बताया कि शव की तलाशी लेने पर जेब में एक रुमाल मिला। जिसमें लिखा था कि "मैं अपनी शराब की लत से परेशान हूं और अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं हूं। मेरे घरवालों को परेशान न किया जाए।" मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


