Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अचानक बेहोश होकर गिरी बच्ची और और थम गईं सांसें, जानें क्या है कैटेकोलामिनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया अटैक, क्या हैं इसके लक्षण

कैटेकोलामिनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया अटैक

अचानक बेहोश होकर गिरी बच्ची और और थम गईं सांसें, जानें क्या है कैटेकोलामिनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया अटैक, क्या हैं इसके लक्षण
X

नई दिल्ली: बीते दिनों एलेस्मेयर पोर्ट की रहने वाली पांच साल की बच्ची एला-मे अपने घर में मां जम्मा ग्रिफिथ्स के साथ हंसी-खुशी वक्त बिता रही थी। मां बेटी एक दूसरे के पास बैठकर बात कर रही थीं, जब मां अपनी बेटी के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा रही थी। अचानक बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी सांसें थम गईं। घबराई मां ने तुरंत अपनी बेटी को CPR देने की कोशिश की, लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

तुरंत मां अपनी बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सीटी-स्कैन किया और पाया कि बच्ची को दिल का दौरा पड़ा था। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए क्योंकि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी। इलाज के दौरान एक और दिल का दौरा आया और बच्ची की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद पता चला कि बच्ची को 'कैटेकोलामिनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया' (CPTV) नामक दुर्लभ हृदय रोग है, जिसमें अचानक दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है।

बच्ची की मां ने बताया कि घटना से पहले रात को उसने अपनी बेटी के स्वभाव में बदलाव देखा था, जो चिड़चिड़ी हो गई थी। कुछ हफ्तों तक इलाज के बाद बच्ची को हार्ट मोनिटरिंग डिवाइस के साथ घर भेजा गया, और बाद में एक सर्जरी की गई। अब मां ने इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया है, और बच्चों में दिल से संबंधित लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire