Create your Account
Agni-5 ballistic missile test: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत न्यूक्लियर ट्रायड वाले देशों की लिस्ट में शामिल
Agni-5 ballistic missile test: नई दिल्ली/ओडिशा। भारत ने बुधवार को DRDO द्वारा विकसित अपनी परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया।
Agni-5 ballistic missile test: रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तहत किया गया और इस दौरान मिसाइल ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मिसाइल के सफल परीक्षण से देश की ताकत को और भी मजबूती मिली है।
Agni-5 ballistic missile test: देश की सुरक्षा को और मजबूती
इस परीक्षण से भारत की सामरिक और परमाणु निवारक क्षमता को और बल मिला है। अग्नि-5 मिसाइल की खास बात यह है कि यह लंबी दूरी तक सटीक निशाना साध सकती है और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसी के साथ भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जिनके पास सतह, समुंद्र और आसमान से परमाणु हमला करने की शक्ति है।
Agni-5 ballistic missile test: कितनी खास है अग्नि-5 मिसाइल
1.अग्नि-5 भारत की अब तक की सबसे एडवांस और ताकतवर मिसाइलों में से एक है।
2.इसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
3.यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।
4.यह परमाणु हथियार ले जाने के लिए तैयार की गई है और भारत की भूमि आधारित परमाणु रणनीति का अहम हिस्सा है।
Agni-5 ballistic missile test: अग्नि मिसाइल श्रृंखला की सबसे एडवांस तकनीक
अग्नि-5 मिसाइल भारत की "अग्नि" श्रृंखला की सबसे आधुनिक मिसाइल मानी जाती है। इस सीरीज में पहले भी अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 जैसे सफल संस्करण शामिल हैं, लेकिन अग्नि-5 की रेंज और तकनीक सबसे उन्नत है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

