Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एम्स भोपाल में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों की टीम के साथ मरीज से मिले सीएम, अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान...

इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

एम्स भोपाल में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों की टीम के साथ मरीज से मिले सीएम, अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के एम्स में पहली बार सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया हैं। हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाला एम्स सेंट्रल इंडिया का पहला अस्पताल बन गया है। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज और डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह सेंट्रल इंडिया का पहला प्रयोग था। एम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया हैं। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

MP News : सीएम ने कहा कि मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की है, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके जल्दी स्वास्थय लाभ की कामना करता हूं। सीएम ने कहा कि अंगदान करने का ये एक उदाहरण है, हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसे प्राथमिकता से लिया एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। सीएम ने कहा कि हर दिन कई उदाहरण आ रहे और मरीजों की जान बचाई जा रही है। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि अंगदान, देहदान को बढ़ावा मिलना चाहिए, अंग प्रत्यारोपण के लिए प्रदेश में संस्थान खोला जाएगा।

MP News : राजकीय सम्मान से होगी अंत्येष्टि-
मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंग प्रत्यारोपण के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। प्रत्यारोपण के लिए एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। अंग प्रत्यारोपण और देहदान को लेकर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे चिकित्सा विद्यार्थियों को सीखने की सुविधा मिल सके और उनकी नींव मजबूत हो सके। देहदान करने वाले व्यक्ति की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

MP News : एम्स भोपाल में पहली ट्रांसप्लांट सर्जरी-
गौरतलब है कि एम्स भोपाल की यह पहली ट्रांसप्लांट सर्जरी है। मरीज दिनेश करीब दो साल से बीमार थे। उनका हृदय सिकुड़ रहा था और वह मात्र 20 प्रतिशत काम करने तक की स्थिति तक पहुंच गया था। उन्हें 22 जनवरी को एम्स में एडमिट किया गया था। 23 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। जिसके बाद सोमवार को उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire