ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने पटरी पर गए छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
वह भानपुर मल्टी का रहने वाला था और दिनभर फ्री फायर' ऑनलाइन गेम खेलता था। तथा ऑनलाइन गेम में मिलने वाले टास्क भी पूरे करता था।

MP News : भोपाल। ऑनलाइन गेम खेलने के आदि एक छात्र की ट्रेन से कट कर मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 वी कक्षा में पढ़ने वाले मृतक छात्र मृत्युंजय शर्मा की डेड बॉडी छोला मंदिर इलाके से बरामद हुई। वह भानपुर मल्टी का रहने वाला था और दिनभर फ्री फायर' ऑनलाइन गेम खेलता था। तथा ऑनलाइन गेम में मिलने वाले टास्क भी पूरे करता था।
MP News : परिजनों को अंदेशा है कि ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने के लिए ही वह ट्रेन की पटरी पर गया होगा जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात, मृतुंजय शर्मा की मां और बहन रिश्तेदारों के घर सुंदरकांड कार्यक्रम में गईं थी,और पिता ऑटो लेकर बाहर गए थे, तभी पुलिस ने सूचना दी कि मृत्युंजय ट्रेन की चपेट में आकर मार गया।
MP News : शुरुआती जांच से यह संकेत मिलते हैं कि मृत्युंजय किसी ऑनलाइन गेमिंग टास्क को पूरा करने के प्रयास में ट्रेन के पास गया था, जिसके कारण उसकी दुखद मृत्यु हुई। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।


