Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शूटिंग अकादमी मे छात्र सुसाइड मामला, पिता के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

शूटिंग अकादमी मे छात्र सुसाइड मामला, पिता के बयान से हुआ बड़ा खुलासा
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ में एमपी शूटिंग अकादमी के छात्र की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक छात्र को उसके सीनियर्स चोरी का आरोप लगाकर टॉर्चर कर रहे थे। पुलिस ने मृतक यथार्थ रघुवंशी के पिता अरुण रघुवंशी और मां के बयान दर्ज किए। इसमें यह बात सामने आई। अरुण, अशोकनगर जिले के खेल अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, '1 दिसंबर को बेटे से मेरी दोपहर 2 बजे बात हुई। उसने मुझसे कहा था कि रोज मरने के ख्याल दिमाग में आ रहे हैं।

सीनियर रोज चोरी का इल्जाम लगाकर टॉर्चर कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है। 'इधर डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि यथार्थ के मां-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, डीसीपी ने कहा की इस मामले मे लगातार बयान लिए जा रहे है मृतक छात्र ने अपने सुसाइड नोट मे जिन छः लोगो के नाम लिखें है उसकी भी जाँच की जा रही है. बता दे की यथार्थ की पिता से 1 दिसंबर की दोपहर 2 बजे बात हुई। शाम को उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

उसने शूटिंग अकादमी में सोफे पर बैठने के बाद 12 बोर की शॉटगन से छाती में गोली मारी थी। गन का ट्रिगर पांव से दबाया था हॉस्टल में किसी सीनियर छात्र के 40 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इसका आरोप यथार्थ पर लगाया और एफआईआर की धमकी दी। यथार्थ के पिता ने बतया की पुलिस के डर से बेटे ने उनसे कहा कि मैंने रुपए चुराए तो नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आपको पैसे दे दूंगा। सीनियर्स उससे 40 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। इस वजह से वह डिप्रेस्ड था। यह बात उसने अपनी चचेरी बहन को बताई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire