Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

हॉस्टल के चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान, जाने क्यों उठाया खौफनाक कदम...

साथी छात्रों से बातचीत में सामने आया है कि रोहन पढ़ाई, परीक्षा के कारण तनाव में रहता था। इसी वजह से यह कदम उठाया है।

हॉस्टल के चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान, जाने क्यों उठाया खौफनाक कदम...
X

UP News : झांसी। झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दुनारा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय इंटर कॉलेज के एक 12वीं के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुबह उसके दोस्तों ने देखा तो इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ग्राम चतुरताई निवासी रोहन अहिरवार 18 वर्ष बड़ागांव स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुनारा में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह कॉलेज का टॉपर भी था और हॉस्टल में कमरा नंबर 31 के तीसरी मंजिल पर रहता था।

UP News : इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा थी। पढ़ाई को लेकर वह परेशान था। रविवार को साथियों ने समझाकर भोजन कराया। इसके बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। आधी रात के बाद वह हॉस्टल की चौथी मंजिल पर पहुंचा। वहां उसने जूते उतारे और नीचे छलांग लगा दी। सोमवार सुबह 5 बजे साथी उठे तो रोहन को कमरे में न देखकर दंग रह गया। उन्होंने उसकी तलाश की तो छत पर उसके जूते रखे थे। नीचे मोबाइल की टॉर्च के सहारे झांककर देखा तो लहुलूहान अवस्था में रोहन का शव पड़ा था। जिससे वह चीख पड़े।

UP News : इसके बाद कॉलेज प्रबंधन, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, कॉलेज प्रधानाचार्य, शिक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, बड़ागांव थाना प्रभारी प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत छात्र को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि छात्र रोहन ने छत से कूदकर खुदकुशी की है। साथी छात्रों से बातचीत में सामने आया है कि रोहन पढ़ाई, परीक्षा के कारण तनाव में रहता था। इसी वजह से यह कदम उठाया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire