Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में भूकंप के तेज झटके, बस्तर संभाग के कई जिलों में कांपी धरती, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

Vpb
छत्तीसगढ़ में भूकंप के तेज झटके, बस्तर संभाग के कई जिलों में कांपी धरती, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
X

जगदलपुर/सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह करीब 7:32 बजे महसूस किए गए, जिससे बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में दहशत फैल गई। सुकमा, दोरनापाल, कोंटा और गादीरास में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

इसके अलावा, बीजापुर और नारायणपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नारायणपुर में एक और हल्का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र तेलंगाना के भद्राचलम में था, और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में भी कैद किया गया है। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार के भूकंप से हुए नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire