Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से यूनियन की चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित, निर्धारित रूट पर चल रही बसें
भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को प्रस्तावित बस ऑपरेटरो की हड़ताल परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद स्थगित कर दी गई है। बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी गोपाल भार्गव और धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर हमने सांकेतिक हड़ताल को लेकर ज्ञापन सोपा था। लेकिन बीती रात्रि परिवहन विभाग के कमिश्नर से ऑपरेटरो की चर्चा हुई।
चर्चा के बीच उनकी अधिकतर मांगों को लेकर सहमति बनी है। जिसके चलते हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में यात्री बसें आज अपने निर्धारित समय पर चल रही है। यात्रियों को कहीं कोई परेशानी नहीं हो रही है। गौरतलब है कि स्थाई और अस्थाई परमिट को लेकर हो रही परेशानी के चलते मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटरो 27 और 28 जनवरी को हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। दोनों दिन मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यात्री बसों के संचालन पर रोक थी। परमिट समस्या का समाधान नहीं निकलने के चलते राजधानी के बस ऑपरेटरों ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था।
बस यूनियन का कहना था कि वह परिवहन मंत्री से लेकर तमाम आला अफसरों से चर्चा कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका है, पैगवार का कहना है कि अस्थाई परमिट पर रोक और स्थाई परमिट जारी होने में हो रही देरी के चलते भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सैकड़ों बसों का संचालन बंद है, जिससे हजारों यात्रियों के साथ ही बसों पर चलने वाले ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर तथा उनके परिवार भी परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से चर्चा के बाद यह समस्या कब तक हल होती है। यह देखने वाली बात होगी,लेकिन फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है और बसे अपने निर्धारित रूट पर संचालित हो रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Firecracker Factory Blast Update: फैक्ट्री में धमाका, अब तक 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे
- 2. UP: ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी कर्मचारियों की जांच और विभागीय कार्रवाई, सरकार ने जारी किए निर्देश
- 3. CG Accident : अनियंत्रित बस पलटी, एक यात्री का हाथ कटा, चालक समेत 3 घायल
- 4. LIVE : ये हमारी लड़ाई का अंत नहीं, PM Modi live address nation on Women Reservation Bill
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

