Create your Account
दोहरे हत्याकांड में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
सूरजपुर। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या के मामले में प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। सूरजपुर के पुराने बाजार पारा में स्थित उनके मकान और दुकानों को प्रशासन ने अवैध बताते हुए आज ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह निर्माण शासकीय भूमि पर बनाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ भारी संख्या में राजस्व अमला भी कार्रवाई स्थल पर तैनात रहा। प्रशासन ने बताया कि कुलदीप साहू के तीन अवैध मकानों को एक साथ गिराने का आदेश दिया गया था, जिसे आज अमल में लाया गया।
बता दें, 13 अक्टूबर की रात को सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोदकर किए गए इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी ने दोनों शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद, नगर पालिका सूरजपुर ने आरोपी के मकानों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था, जो 13 दिन पहले सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

