Breaking News
:

अजब-गजब एमपी : निगम के सिटी प्लानर की भ्रष्टाचारी पब्लिक टॉयलेट पर उजागर, बताया ननि का सौरभ शर्मा

MP News

उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह पोस्टर चिपकाए हैं।

MP News : भोपाल/ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर में एक टॉयलेट पर लगे रंगीन पोस्टर से जिला प्रशासन, खासकर नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। इस पोस्टर मे नगर निगम में सिटी प्लानर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कमानी पुल स्थित पब्लिक टॉयलेट में किसी व्यक्ति ने प्रभारी सिटी प्लानर पवन सिंघल और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह पोस्टर चिपकाए हैं।


MP News : इन सभी की परिवहन विभाग के करोड़ पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से तुलना की है। टॉयलेट पर चिपके इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि पवन सिंघल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कथितभ्रष्टाचार में उनके भाई शशि भूषण सिंघल और दोनों बेटे अंशुल और अंकित सिंघल भी शामिल बताए गए हैं।


MP News : आरोप है कि आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अंकुर गुप्ता और चार टीसीदीपक सोनी, आकांशु मल्होत्रा, मनीष शिवहरे और संजय गोयल भी इस अवैध कार्य में लिप्त होकर उनका सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ग्वालियर निवासी आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी।


MP News : इस दौरान उसकी करोडों रुपयों की संपत्ति की बात सामने आई थी। टॉयलेट पर लगे अब इस पोस्टर की चर्चा पूरे शहर में है और यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसकी जानकारी लगने पर इसे नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के संज्ञान में भी लाया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us