Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Storm Maysak: दक्षिणी चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' से भारी तबाही, 39 लोगों की मौत

Storm Maysak: दक्षिणी चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म मेसाक से भारी तबाही, 39 लोगों की मौत
X

Storm Maysak: नई दिल्ली: दक्षिणी चीन में आए ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' ने भारी तबाही मचाई है। लगातार तेज बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, सबसे बड़ा हादसा गुआंग्शी क्षेत्र के नाननिंग शहर में हुआ, जहां एक बांध टूटने से 26 लोगों की मौत हो गई। कई गांव और शहर पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मेसाक एक उष्णकटिबंधीय तूफान है, जिसकी हवाओं की रफ्तार 63 से 118 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होती है। यह इस बार दक्षिण चीन सागर से उठकर हैनान द्वीप के रास्ते दक्षिणी चीन पहुंचा। इसके कारण कई नदियां उफान पर आ गईं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

बचाव दल, स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हैं। वहीं, चीन के मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire