Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

stock market today: शेयर बाजार में मंगल ही मंगल..सेंसेक्स 1694 अंक की उछाल तो निफ्टी ने लगाई 539 अंकों की उड़ान, देखें बाजार का हाल

stock market today: शेयर बाजार में मंगल ही मंगल..सेंसेक्स 1694 अंक की उछाल तो निफ्टी ने लगाई 539 अंकों की उड़ान, देखें बाजार का हाल
X

stock market today: नई दिल्ली/मुंबई। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर नरम रुख के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट में मंगल ही मंगल हो रहा है। ओपनिंग बेल में ही बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1694 अंक या 2.26 % की बंपर उछाल के साथ 76852 पर खुला।

stock market today: जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 539 अंकों की उड़ान भरकर 23368 पर खुलने में कामयाब रहा। एनएसई पर 2336 स्टॉक्स हरे और केवल 226 ही लाल निशान पर हैं। मार्केट में तेजी के बीच 104 शेयर अपर सर्किट पर हैं।

stock market today: शेयर मार्केट में उछाल के बीच बैंक निफ्टी में 2.21 पर्सेंट की बढ़त है। फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.51 और मिड कैप, स्मॉल कैप में तेजी है। ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसद से अधिक की तेजी है।

stock market today: फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, फार्मा, ऑयल एंड गैस समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली छाई हुई है। इस बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स 2 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire