Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Stock Market: नए साल 2025 का मजबूती से स्वागत, वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशिया में छुट्टी के माहौल में मिलाजुला कारोबार

Stock Market: नए साल 2025 का मजबूती से स्वागत, वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशिया में छुट्टी के माहौल में मिलाजुला कारोबार
X

Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: 2025 के पहले कारोबारी दिन आज बुधवार को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछली सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में पिछली बार तेजी का रुख रहा। एशियाई बाजारों में आज छुट्टी के माहौल के बीच मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

Stock Market: 2025 का जोरदार स्वागत- नए साल के पहले कारोबारी दिन, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.63 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 78,219.64 अंक पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.45 अंक या 0.08% चढ़कर 23,663.25 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market: एशियाई बाजारों में छुट्टी का असर- आज एशियाई बाजारों में छुट्टी का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण कारोबार केवल दो बाजारों में हो रहा है। इनमें से एक बाजार में सूचकांक लाल निशान में तो दूसरा हरे निशान में कारोबार कर रहा है। शेष एशियाई बाजारों में छुट्टी होने के कारण कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.28% की कमजोरी के साथ 23,702.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.62% की मजबूती के साथ 7,079.90 अंक पर पहुंचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire