Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Stock Market: शेयर बाजार में तगड़ी तेजी, सेंसेक्स में 422.62 अंक की बढ़त, निफ़्टी में भी उछाल

Stock Market: शेयर बाजार में तगड़ी तेजी, सेंसेक्स में 422.62 अंक की बढ़त, निफ़्टी में भी उछाल
X

Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। सेंसेक्स ने खुलते ही 400 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज करते हुए 78,000 का अहम स्तर पार किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 422.62 अंक की बढ़त के साथ 78,387.61 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों ने सबसे ज्यादा लाभ कमाया। हालांकि, जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा। इस सकारात्मक उछाल के साथ बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा है और इस दिन के कारोबार में लाभ का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire