Begin typing your search above and press enter to search.
Stock Market: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 144 अंक बढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद

Stock Market: नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही सकारात्मक रुझान के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 144.31 अंकों की बढ़त के साथ 81,611.41 के स्तर पर बंद हुआ, जो 0.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सूचकांक भी 16.50 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,998.45 पर बंद हुआ।
Stock Market: कारोबार के दौरान कुल 2152 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 1585 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, और 119 कंपनियों के शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


