Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Stock Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच अदाणी पोर्ट्स के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक गिरे

Stock Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच अदाणी पोर्ट्स के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक गिरे
X
व्यापार डेस्क: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस घटना का प्रभाव देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी पर भी पड़ा, जिससे गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
बीएसई का सेंसेक्स 422.59 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,155.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 775.65 अंक तक गिरते हुए 76,802.73 अंक तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 168.60 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,349.90 पर बंद हुआ।

गिरावट के अन्य कारण
शेयर बाजार में गिरावट का कारण सिर्फ अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट ही नहीं था, बल्कि विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख भी प्रमुख वजहें रहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire